C programming tutorial: Arrays | सी में array हिन्दी भाषा मे आसानी जानें

By author image icon आशुतोष कुमार

दिनांक : April 30, 2023
C programming language me array datatype



हेल्लो दोस्तों, 

आज के  पोस्ट में  मैं आपको c प्रोग्रामिंग में Array से संबंधित मुलभुत जानकारी देने वाला हूँ कि की सी में Array का क्या उपयोग हैं ? इसका उपयोग कहाँ पर होता हैं? इन सभी की जानकारी इस पोस्ट में देने वाला हूँ।  

जैसा की हम सभी जानते c एक general purpose language हैं। और यह पुरानी और लेकिन आज भी एक पोपुलर प्रोग्रामिंग लैंग्वेज के तौर पर जानी जाती हैं।  सी लैंग्वेज हमे  4 मूलभूत डाटा टाइप प्रोवाइड करता  है int, char, float and double | 

यह basic data बहुत ही उपयोगी होता हैं किन्तु यह सीमित  मात्रा में डेटा  को Handle कर सकता हैं। जैसे - २ प्रोग्राम बड़ा और अधिक जटिल होने लगता हैं वैसे ही डेटा को manage करना वेरिएबल नाम से  मुसकिल होने लगता हैं। Variable Name का उपयोग से data को uniqueness प्रदान होता हैं। लेकिन अधिक वेरिएबल के नाम प्रोग्राम में कठिनाई उतपन्न कर देता हैं। वैसे भी जब हम एक प्रकार समान डेटा के लिए अनेक वेरिएबल बनने लगे। तो हमे वेरिएबल को  नमांकन करने भी मुश्किल होने लगेगा। जैसे : विधार्थी के रोल क्रमांक।

 

उदाहरण के तौर पर एक सवाल लेते हैं :- 5 भिन्न-२ संख्या को पढ़ना और उलटे कर्म में print करवाना हैं। 


   
int main() {
   
   	int a1, a2, a3, a4, a5;
        scanf("%d %d %d %d %d", &a1, &a2, &a3, &a4, &a5);
        printf("%d %d %d %d %d", a5, a4, a3, a2, a1 );
        
   return 0;
   }

अधिकतर प्रोग्राम में आवश्यक पड़ती हैं की processing of multiple , सिमित डाटा के प्रकार जो सामान्य characteristics को रखता हो।  जैसे list of numbers, mark in course or roll number 

यह भी अनेक vars को create कर के किया जा सकता हैं।  किन्तु यह बहुत ही कठिन और टेढ़ा प्रक्रिया हो जाएगी। 


मान ले की किसी class में 50 students के Roll Number को जानकारी store करनी हैं।  Array की मदद से हम इस प्रकार declared कर सकते हैं।

int rollNumbers[50];


rollNumbers नाम Array वेरिएबल create कियागया हैं।  जो integer data-type की 50 क्रमांक को संग्रहित करता हैं। इस array की प्रत्येक item को array-element कहा जाता हैं।  और यह array 100 लगातार मेमोरी location में क्रमश store होता हैं। क्योकि प्रत्येक integer datatype 2 bytes मेमोरी में स्टोर होती हैं।

Array को declared करने का syntax निम्न प्रकार हैं।

data-type array-name[constant-size];

Example :
  int char[80];
  float farr[20]; 
  static int arr[40];
  char chararr[26];


storage की मात्रतं array को बनाते समय ही परिभाषित क्र देना चाहिए कयोंकि  compile time अर्थात execution के पहले ही specified होनी चाहिए। 


Array का डेटा टाइप समान रूप में सभी elements पर लागु होता हैं। Array homogeneous data structure कहलाता हैं। 


Array Initialization 

initialization of array element in declaration 

किसी data type के array के initalize करने के लिए निम्न template को देखे।

data-type array-name[size] = { val1, val2, ... , val3 }; 


Character Array Initialization 

अक्षरों के Array कोC प्रोग्रामिंग में string के रूप में प्रदर्शित किया जाता हैं। और c में string को अलग रूप से handle किया जाता हैं अर्थात एक special character जिसे null character '\0' कहाँ जाता हैं। के द्वारा प्रत्येक string में suffix प्रत्यय किया जाता हैं।


char thing[3] = "TIN";
char thing[] = "TIN";

पहला statement एक string नहीं हैं एक array हैं जो तीन अक्षर को 'T' , 'I' और 'N' को store कर रहा हैं।  इसे उसी प्रकार ऐसे भी लिख सकते है।
 char thing[3] = {'A', 'B', 'C'};


दूसरा कथन चार character स्ट्रिंग "TIN\0" हैं और इसे first assignment में change करके हम इस प्रकार string बना सकते हैं।

char thing[4] = "TIN"


Array Size Specification 

Array की size को एक constant  integer quantity की बजाय एक symbolic constant से निरूपित करना चाहिए। ऐसा इसीलिए , Symbolic constant किसी भी प्रोग्राम में उपयोग हो रहे Array में परिवर्तन को आसान बना देता हैं। 

Max Array Size के reference को बढ़ा या घटाने  के लिए सिर्फ Symbolic Constant के Value को चेंज  कर सकते हैं।

#define		SIZE 	50

यह एक उत्तम तरीका हैं। Array की साइज को declared करने का ( recommended )


updating soon .. . 


No comments:

Post a Comment

आप कैसे हों?