हेलो दोस्तों,
इस सी प्रोग्रामिंग आर्टिकल में आप जानेगे की आप c के अंदर प्रोग्राम बनाने के समय Constant को कैसे और कितने प्रकार से निरूपित कर सकते हैं ? इस पोस्ट में आपको constant के declared करने के सही तरिके बताएंगे। साथ में आपको गलत तरीको के बारे में बताया जायेगा ताकि आप गलती से इस प्रकार से variable या constant को declared न करें।
कंप्यूटर प्रोग्राम सामान्यरूप से भिन्न-2 डेटा के प्रकार पर काम करता हैं और value को store करने की जरूरत पड़ती हैं। यह value सांख्य या अक्षर के रूप में हो सकता हैं। c भाषा के पास दो तरीको से नंबर value को store करने की काबिलियत होती है variable या constant .
constant और variable प्रत्येक प्रोग्राम में मुलभुत तत्व होता हैं।
एक प्रोग्राम कुछ भी नहीं क्र सकता हैं डेटा को define और manipulating के बिना।
variable एक data storage location हैं। जिसके पास एक value होता हैं जो प्रोग्राम execution के समय आवश्यकतानुसार change होता हैं।
इसके विपरीत एक constant के पास value होता हैं जो नहीं बदलता हैं।
c में constant को मूल रूप 4 प्रकार में declared किया जाता हैं।
- Integer Constant
- Floating point constant
- Character Constant
- String Constants
1. Integer Constant
decimal integer constant
यह अंको के समूह से बना होता हैं जो 0 से 9 तक होता हैं।और उसका पहला digit 0 नहीं होता हैं।
उदाहरण के तौर पर,
1 343 32767
invalid decimal integer
Octal Integer constants
यह 0 से 7digit तक के अंको से बना होता हैं और पहला digit अवश्य रूप से शून्य (0 ) होना चाहिए। ताकि इसे आसानी से पहचाना जाये की यह Octal Number हैं।
valid octal number
0 01 0345 0777
invalid octal number
743 - यह शून्य से सुरु नहीं हो रहा हैं
0128 - अमान्य अक्षर या digit का उपयोग ( 8 )
0777.66 -
Hexadecimal Integer constant
इस प्रकार के constant शुरू होता हैं 0x या 0X संकेत के साथ। जिससे भिन्न - २ नंबर प्रणाली को समझा जा सके। और यह हेक्साडेसीमल notation अनुसरित किये जाते हैं एक विशेष अंको के समूह को जो hexadecimal digits 0-9 और A - F और a - f से बने होते है।
Valid hexadecimal integer constant ( मान्य हेक्साडेसीमल निरूपण )
0X1 0X1 0XF34 0xabcde
Invalid hexadecimal constant ( अमान्य हेक्साडेसीमल)
0BEF x को नहीं हैं अतः यह हेक्साडेसीमल...
0x.4bff अमान्यअक्षर (. )
0XGBC अमान्य अक्षर G
IDENTIFIERS
identifier एक नाम होता हैं जो प्रोग्राम केविभिन्न elements जैसे constant , variable , function नाम और array को नामंकित करता हैं।
प्रोग्राम में प्रत्येक element को अपना अदुतीय नाम होता हैं किन्तु यु ही कोई भी नाम चुन नहीं चुन सकता हैं जब तक यह c भाषा में valid न हो।
identifiers को create करने के लिए कुछ Rules होते हैं। जिन्हे फॉलो करना होता हैं। जैसे :-
- यह letters और digit का रखता हैं।
- पहला character alphabet और underscore होना चहिए।
- underscore को छोड़ कर ( _ ), अन्य दूसरा special symbols को use नहीं किया जा सकता हैं।
c में valid identifier के नाम निम्न हैं।
- X
- X123
- _XI
- temp
- tax_rate
VARIABLE
वेरिएबल एकidentifier हैं जिसका वैल्यू समय समय पर बदलता रहता हैं। यह आपके कंप्यूटर मेमोरी में named data storage location होता हैं।
variable को declaration syntax निम्न होते हैं :-
data-type variable-name(s);
example के तौर पर :
int a ; short int a, b; int c, d; long c, f ; float f1, f2;
INITIALIZING VARIABLE
जब वेरिएबल शुरुआत में declare किया जा चूका हैं। तब हम वैल्यू को निम्न तरीको से assign क्र सकते हैं।
Within type declaration
वैल्यू को declaration time पर ही assign कर सकते हैं।
int a = 55; float b = 2.003533; char c = 'A'
Using Assignment statement
वैल्यू को declaration के ठीक बाद assign किया जा सकता हैं। a = 44; b = 3.545; c = 'Z';
अंत में :-
इस पोस्ट में हमें बतया हैं Constant Variable और Identifier के बारे में।
No comments:
Post a Comment