लिनक्स मिंट 21 Vanessa को 21.1 Vera में कैसे अपग्रेड करें?

By author image icon आशुतोष कुमार

दिनांक : January 07, 2023

 


नमस्कार दोस्तों, 


आज के इस पोस्ट में मैं आपको बताऊंगा की आप अपने लिनक्स मिंट वेनिस्सा 21 को नए बीटा अपडेट 21.1 Vera  में कैसे upgrade कर सकते है?
जो कि बहुत ही आसान है अगर आपका Linux Mint 21 है। तो आप एसे 21.1 के बीटा संस्करण में कुछ स्टेप को फॉलो कर अपग्रेड कर सकते है।

लिनक्स मिंट के 21.1 Vera में कुछ परिवर्तन किये गये हैं। कुछ यूजर इंटरफ़ेस (UI) और सिस्टम परफॉर्मेंस को उन्नत बनाया है। Linux Mint 21 को अपग्रेड कर 22.1 वीरा को इस्तेमाल कर सकते है।

किन्तु यह एक बीटा अपडेट है। इसीलिए इसमें अपग्रेड करने के पश्चात कुछ त्रुटिया आ सकती है। लेकिन इसके संभावना बहुत कम होती है। 
 

ये निम्न परिवर्तन किये गएहैं जो आप अपग्रेड के बाद नोटिस कर पायेंगे। 


  • New Themes, Icons, Bibata Cursors
  • Flatpak Support in Software Manager and Update Manager
  • Linux Mint  Driver Manager, Mounting USB Drive
  • Linux Mint ISO Verification Tool
  • Mint 21.1 Image Writer (Windows Bootable iso Support)
  • Linux Mint Xapps Improvements Like (Hypnotix, Wypnotix)
  • Other Update like New Wallpapers



लिनक्स मिंट 21 Vanessa को 21.1 Vera में कैसे अपग्रेड करें?

अगर आपने अपने सिस्टम में पहले से लिनक्स मिंट 21 वैनेसा को इनस्टॉल कर रखा हैं तो इसे आपको लिनक्स मिंट 21.1 वेरा में अपग्रेड करना बहुत आसान हो जाता हैं। आपको इसके लिए कोई अलग से ISO फाइल डाउनलोड करने की जरूरत नहीं पड़ती हैं। 


Step 1 

लिनक्स मिंट 21 Vanessa को डेस्कटॉप में जाये और मेनू में  Update  Manager  सर्च कर उस पर tap कर दे। 

linux mint ke update manager ko open karana
Linux Mint Update Manager Opening

 

Step 2 

अब आपको Update Manager  को अपडेट करना होंगा। 

Linux Update Manager Ko Update Kaise Karen


Step 3

अब आपको Update Manager के Edit में जाये और Upgrade "Linux  Mint 21.1 Vera" को चुने।

Linux mint Vera 21.1 ko update option update manager main

 

Step 4 

अब आपके सामने एक नया विंडोज ओपन होंगा जो आपको इस लिनक्स मिंट वेरा के बीटा से सम्बंधित जानकारी और अपडेट से होने वाले क्रिटिकल एरर के बारे चेतावनी देंगा।

Linux mint Vera update ke apply karen

Step 5 

Apply पर click करते ही डाउनलोड स्टार्ट हो जायेंगा जो एक अलग डायलॉग विंडोज में डौन्लोडिंग प्रोग्रेस दिखता हैं। यह downloading की साइज ३०० MB के आस पास का होता हैं।

Linux mint vera upgrade downloading

Step  6 

डाउनलोड होने के पश्चात् Installing एंड removing software को प्रोसेस होता हैं जिसमे तक़रीबन 20 - 30 मिनट का समय लग सकता हैं।

Linux mint vera installing process

 

इसी क्रम में , साथ में ही आपको 21.1 Vera का implementation दिखाने लगेगा जैसे File Manager ( Nemo ) के नई आइकॉन, separator जो panel के मेन्यू आइकॉन को recent application सूची  को से अलग करता हैं इतियादी दिखने लगता हैं। 

 

मेरे case में इन सबके बाबजूद Error show हुआ था। जो major प्रॉब्लम नहीं था।  मैंने अपने लैपटॉप को reboot किया था।  और पूर्णतया Vera इनस्टॉल हो गया था। 

 अगर आपके case में कोई Error नहीं दिखाता हैं तो हो सकता हैं की आपको सिस्टम को reboot करने  को कहा जाये। तो रिबूट कर दे।     



No comments:

Post a Comment

आप कैसे हों?