Boostrap क्या हैं? हिंदी में जानें।

By author image icon आशुतोष कुमार

दिनांक : August 25, 2021

नमस्ते दोस्तों, आज के इस पोस्ट में जानेंगे कि Boostrap क्या है? (What is Boostrap?). अपने कभी न कभी तो Boostrap का नाम सुना ही होगा अगर आप कंप्यूटर प्रोग्रामिंग के शौकीन है। अगर नहीं सुना हैं तो ये पोस्ट आपको Boostrap की पूरी जानकारी देगा।

bootstrap kya hai hindi me jane

Boostrap क्या है?

Boostrap एक HTML, CSS और Javascript तीनों का Framework है। जिसका मुख्य काम Web Fornt End Devlopment अर्थात Website या WebPages निर्माण/बनाने के काम आता है।
इसका सर्वप्रथम twitter टीम मार्क ओटो और जैकब थार्नटन द्वारा 2011 में ट्विटर के लिए विकसित किया गया था। बाद में ऐसे source code को Github पर open source प्रोजेक्ट के रूप में publish किया गया। जिसे हम या आप बिना किसी बिना किसी रुकावट के Free में Boostrap को अपने Front-End Web devlopment के रूप उपयोग कर सकते है।

Boostrap की विशेषता :-

Browser Compatibly अगर हम ब्राउज़र support की बात करे। तो ये सारे Latest Web Browser boostrap v5 को support करता है। पुराने ब्राउज़र में ज्यादा अनुकूलित नहीं हैं।
पुराने ब्राउज़र के support के लिए Boostrap v3 उपयोग कर सकते है।
Easy To Use हाँ, Boostrap को उपयोग करना बहुत ही आसान है। इसमें आपको बहुत सारे CSS class पहले से defined मिलती है। बस, आपको element में class को जोड़ना होता है।
Components Boostrap में आपको अपने वेब पेज को style के लिए predefined Commponet मिल जाती है। उदाहरण के तौर पे - HTML table, Offcanvas, Navbar, Dialog, Form, Tooltip, List, Badge इतियादी Component मिलती है।
Support ये ट्विटर टीम द्वारा निर्मित है। इसका रखरखाव और डेवलोपमेन्ट दोनों ट्विटर करता है। इसमे Bugs Fix के लिए अपडेट आते रहते हैं।

Boostarp को install कैसे करें?

Bootstrap को install करने के &th;head/> के अंदर bootstrap.min.css stylesheet रखें।

  <-- Required Meta tags -->
  <meta charset="utf-8">
    <meta name="viewport" content="width=device-width, initial-scale=1">
    <!-- Bootstrap CSS -->
    <link href="https://cdn.jsdelivr.net/npm/bootstrap@5.0.2/dist/css/bootstrap.min.css" rel="stylesheet" integrity="sha384-EVSTQN3/azprG1Anm3QDgpJLIm9Nao0Yz1ztcQTwFspd3yD65VohhpuuCOmLASjC" crossorigin="anonymous">
  


अब body टैग के अंदर, सबसे अंत मे bootstrap JS को रख दे।
<script src="https://cdn.jsdelivr.net/npm/bootstrap@5.0.2/dist/js/bootstrap.bundle.min.js" integrity="sha384-MrcW6ZMFYlzcLA8Nl+NtUVF0sA7MsXsP1UyJoMp4YLEuNSfAP+JcXn/tWtIaxVXM" crossorigin="anonymous"<>/script>
Bootstrap Bundle js को body tag के अन्दर में रखने का मुख्य उद्देश्य यह हैं कि आपको पोस्ट सामग्री पहले दिखेंगी। boostrap.bundle.js के loading का इंतजार नही करेंगा।

Bootstrap Components

Boostrap के अंदर आपको बहुत सारी Web Component मिल जाती है। जिससे आप एक अच्छा Web Page बना सकते है।

जैसे कि Bootstrap के (Toast, Breadcrumb, Modal, List, Accordion) Component का स्क्रीनशॉट उदाहरण के तौर पर देख सकते है।

bootstrap components example

No comments:

Post a Comment

आप कैसे हों?